Skip to main content

लहसुन के फायदे और नुकसान हमारे दैनिक जीवन में

                                 लहसुन के फायदे 
 लहसुन के अनेक फायदे हैं  इसके के कुछ फायदे नीचे बता रहे हैं जिनको आप अपनी  जिंदगी में अपना कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।  लहसुन कई कलियों से मिलकर बनी  एक गांठ होती है जो जमीन के नीचे पैदा होती है  लहसुन के पौधे के ऊपर जब लहसन पक जाता है तो एक गांठ बन जाती है जो कि हमारे कई बीमारियों को ठीक करती है इसके साथ-साथ जमीन के अंदर वाली गांठ भी हमारे बहुत सारे रोगों को दूर करती है नीचे हम कुछ बीमारियों का नाम लिखते हैं इसमें लहसुन का बहुत ही ज्यादा फायदा होता है
1- लहसुन का  उपयोग जोड़ो के दर्द में बहुत ही अधिक किया जाता है । लहसुन को दूध के साथ उवाले ।   दूध को तब तक उबालें जब तक दूध आधा न रह जाये  दूध आधा रह जाने के बाद आंच से उतारकर नीचे रख लें उसके बाद ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद इसको सुबह शाम दोनों  समय खाली पेट पिये इसका असर आपको 1 हफ्ते में दिखाई देना शुरू हो जाएगा और इस दूध को तब तक पियें जब तक आप सही न हो जाये।
2- लहसुन को शहद के साथ खाने से बहुत ही ज्यादा लाभ होता है लहसुन को नुकाकर इसकी कलियों को हल्का-हल्का कूट ले इस के बाद लहसुन को एक कांच के जार में भर लें  भरने के बाद इसमें आधा शहद डाल दे फिर इसको गेहूं के भूसे या गेहूं के अंदर रख दे 20 से 30 दिन के बाद लहसुन को सुबह खाली पेट एक चौथाई चम्मच डेली खाने से हमारे शरीर की सेक्स कमजोरी शुक्राणु का ना बनना और हमारे शरीर में सर्दी जुखाम की बीमारी को दूर करता है इसके साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है इससे हमारी पाचन क्रिया सही रहती है और हमारे पेट को भी सही रखता है एक बात का ध्यान रखना है कि इसको गर्मियों में ज्यादा नहीं खाना है क्योंकि लहसून बहुत ज्यादा गर्म होता है जिससे यह हमारे शरीर में  गर्मी बढ़ा सकता है अगर हम लहसुन को सर्दी की सीजन में खाते हैं तो यह हमारी सर्दी को दूर करता है और हमें सर्दी नहीं लगने देता है हम लहसुन को जब सुबह खाली पेट खाते हैं तो हमारे पेट में बहुत ज्यादा जलन करता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि लहसुन को शुरू में थोड़ा-थोड़ा खाना है फिर इसकी मात्रा को बढ़ाते रहना है आधे चम्मच से ज्यादा लहसुन नहीं खाना है अगर हम लहसुन को रात के समय सोते टाइम खाते हैं तो यह हमारी नाईट फॉल को रोकता है।
3- लहसुन को भूनकर खाने से भी बहुत ही ज्यादा फायदा होता है भूनकर खाने से लहसुन हल्का हल्का मीठा सा लगता है और यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बहुत ही ज्यादा बढ़ा देता है अगर हम लहसुन को भूनकर खाते हैं तो यह हमारे पेट को किलियर रखता है।
4- लहसुन हमारे सेक्स को भी बहुत ज्यादा बढ़ाता है जिन लोगों ने शुक्राणु नहीं बनते हैं या जिनका वीर्य बहुत ही पतला है या जिनका लिंग खड़ा नहीं होता है उनके लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद है।
5- लहसुन में खून को पतला करने के गुण होते हैं जिसके कारण यह हमारे खून को पतला करता है जो कि हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है अगर हम लहसुन को लगातार खाते हैं तो हमारा खून गाढ़ा नहीं हो पाता है जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है
6- लहसुन खाने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई होता है उनके ब्लड प्रेशर को नार्मल करता है और जिनका लो होता है उनका हाई करके ब्लड प्रेशर को नार्मल करता है ।जो लोग लहसुन को लगातार खाते हैं उनको दिल का दौरा नहीं पड़ता है या बहुत ही कम ना के बराबर पड़ता है।
7- लहसुन हमारे शरीर के वजन को भी कंट्रोल करके रखता है।यह हमारे शरीर को मोटा नही होने देता है।
                  लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी है इसलिए लहसुन को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए लहसुन को सब्जी के साथ शहद के साथ भूनकर कच्चा लहसुन जैसा भी हो सके हमें ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रह सके।

Comments

Popular posts from this blog

खुश कैसे रहें

                         कैसे   रहें     खुश _एक बार एक अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे थे अचानक ही उन्होंने बच्चों की एक छोटी सी परीक्षा लेने की सोची । अध्यापक ने सब बच्चों से कहा कि सब लोग अपने अपने नाम की एक पर्ची बनायें । सभी बच्चों ने तेजी से अपने अपने नाम की पर्चियाँ बना लीं और टीचर ने वो सारी पर्चियाँ लेकर एक बड़े से डब्बे में डाल दीं अब सब बच्चों से कहा कि वो अपने अपने नाम की पर्चियां ढूंढे । फिर क्या था , सारे बच्चे डब्बे पे झपट पड़े और अपनी अपनी पर्चियां ढूंढने लगे और तेजी से ढूंढने के चक्कर में कुछ पर्चियां फट भी गयीं पर किसी को भी इतनी सारी पर्चियों में अपने नाम की पर्ची नहीं मिल पा रही थी_ _टीचर ने कहा – क्या हुआ किसी को अपने नाम की पर्ची मिली , सारे बच्चे मुँह लटकाये खड़े थे । टीचर हल्का सा मुस्कुराये और बोले – कोई बात नहीं , एक काम करो सारे लोग कोई भी एक पर्ची उठा लो और वो जिसके नाम की हो उसे दे दो । बस फिर क्या था , सारे बच्चों ने एक एक पर्ची उठा ली और जिसके नाम की थी आपस में एक दूसरे को दे ...

कौवा और हंस प्रवृति।।।।।

 *प्राचीन समय की बात है : एक शहर में दो ब्राह्मण पुत्र रहते थे, एक गरीब था..दूसरा अमीर*     *दोनों पड़ोसी थे. गरीब ब्राम्हण की पत्नी उसे रोज़ ताने देती और झगड़ती* *एकादशी के दिन गरीब ब्राह्मण पुत्र झगड़ों से तंग आकर जंगल की ओर चल पड़ता है, ये सोच कर कि जंगल में शेर या कोई जंगली जानवर उसे मार कर खा जायेगा, उसका पेट भर जायेगा और मरने से रोज की झिक- झिक से मुक्त हो जायेगा* *जंगल में पहुंचते ही उसे एक गुफ़ा नज़र आती है; वो उस गुफ़ा की तरफ़ जाता है..गुफ़ा में एक शेर सोया हुआ था और शेर की नींद में ख़लल न पड़े इसके लिये हंस का पहरा था* *हंस ज़ब दूर से ब्राह्मण पुत्र को आता देखता है तो चिंता में पड़कर सोचता है..ये ब्राह्मण आयेगा, शेर जागेगा और इसे मारकर खा जायेगा..एकादशी के दिन मुझे पाप लगेगा..इसे बचायें कैसे?* *उसे उपाय सूझता  है और वो शेर के भाग्य की तारीफ़ करते हुए कहता है..ओ जंगल के राजा! उठो,जागो आज आपके भाग खुले हैं, एकादशी के दिन खुद विप्र- देव आपके घर पधारे हैं, जल्दी उठें और इन्हें दक्षिणा दें; रवाना करें; आपका मोक्ष हो जायेगा..ये दिन दुबारा आपकी जिंदगी में शाय...

एक कथा

*🙏एक प्रेरक कथा🙏*               एक ब्राह्मण यात्रा करते-करते किसी नगर से गुजरा बड़े-बड़े महल एवं अट्टालिकाओं को देखकर ब्राह्मण भिक्षा माँगने गया.         किन्तु किसी ने भी उसे दो मुट्ठी अऩ्न नहीं दिया. आखिर दोपहर हो गयी. ब्राह्मण दुःखी होकर, अपने भाग्य को कोसता हुआ जा रहा थाः “कैसा मेरा दुर्भाग्य है. इतने बड़े नगर में मुझे खाने के लिए दो मुट्ठी अन्न तक न मिला. रोटी बना कर खाने के लिए, दो मुट्ठी आटा तक न मिला ! इतने में एक सिद्ध संत की निगाह उस पर पड़ी. उन्होंने ब्राह्मण की बड़बड़ाहट सुन ली. वे बड़े पहुँचे हुए संत थे. उन्होंने कहाः “ब्राह्मण  तुम मनुष्य से भिक्षा माँगो, पशु क्या जानें भिक्षा देना ?” ब्राह्मण दंग रह गया और कहने लगाः “हे महात्मन्  आप क्या कह रहे हैं ? बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं में रहने वाले मनुष्यों से ही मैंने भिक्षा माँगी है”. संतः “नहीं ब्राह्मण. मनुष्य शरीर में दिखने वाले वे लोग भीतर से मनुष्य नहीं हैं.       अभी भी वे पिछले जन्म के हिसाब ही जी रहे हैं. कोई शेर की योनी से आया है, ...