Skip to main content

भक्त

                                  *"हरिया भक्त"*

          हरिया नाम का एक आदमी मिठाई की दुकान चलाता था। वह अपने हाथ से ही सारी मिठाइयां दही और पनीर बनाता था। जब भी वह कोई काम करता तो यही बोलता 'हरि इच्छा'। जब भी कोई उससे ग्राहक सौदा लेने आता तो वह सौदा देते और तोलते समय बस यही कहता 'हरि इच्छा'।
          वह कभी भी किसी को किसी चीज का दाम नहीं बताता बस जो कोई जितना पैसा देता हरि इच्छा कहते-कहते ले लेता। उसकी बनाई मिठाई, दही और दूध बहुत मशहूर थी। लोगों से कम दाम लेकर और ज्यादा सामान देखकर भी उसका गल्ला पैसों से भरा रहता था। उस पर हरि की खूब कृपा थी।
          घर पर उसकी एक छोटी बहन और बूढ़ी माँ थी। घर में भी कोई कमी ना थी। अब हरिया की शादी बड़ी धूमधाम से शारदा नामक एक सुन्दर लड़की से हो गई। शारदा और हरिया की जिंदगी बहुत ही खुशहाल थी। हरिया बहुत ही भोला भाला और सीधा इन्सान था उसने कभी भी किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं की थी। घर में भी वह अपनी माँ बहन और बीवी से बहुत ही प्यार से बात करता था लड़ाई झगड़े का तो उसके घर में कभी नाम भी नहीं लिया गया था।
          एक दिन हरिया दुकान जाने में थोड़ा सा लेट हो गया तो घर से खाना खा कर नहीं गया तो हरिया की माँ ने शारदा को कहा कि तुम दुकान पर हरिया को खाना दे आओ। शारदा दुकान पर खाना देने गई तो उसने देखा कि हरिया कभी किसी को ज्यादा सौदा तोल कर दे रहा है और कभी किसी से कम पैसे ले रहा है।
          उसको यह बात समझ ना आई उसने सोचा कि हरिया भोला भाला है तो सब लोग उसको बेवकूफ बना कर चले जाते हैं। तो उसने हरिया को कहा कि यह कैसी दुकान चला रहे हो तो हरिया बोला की हरी इच्छा से। शारदा बोली ऐसे भी कोई व्यापार करता है तुम्हे  तो काम ही नहीं करना आता। कल से तुम दुकान पर नहीं जाओगे मैं तुमको बताऊँगी कि काम और व्यापार कैसे किया जाता है। तो हरिया बोला जैसे हरि इच्छा।
          शारदा पढ़ी लिखी लड़की थी तो उसने थोड़े से पैसे लगाकर तीन चार नौकर रख लिए और दुकान पर खुद बैठ गई। अब नौकर ही सारी मिठाइयां पनीर और दही बनाते थे और शारदा बेचती थी। लेकिन दुकान पर इतनी बिक्री  ना होती। जो सामान सुबह बनता शाम तक खराब हो जाता और जो भी कोई सौदा लेकर जाता वह वापस कर जाता कि यह खराब मिठाई हम ना लेंगे, खराब पनीर और दूध हम ना लेंगे।
          एक हफ्ता ऐसे ही चलता रहा शारदा को दुकान पर बहुत घाटा हुआ। वह हैरान थी की सामान खराब कैसे हो जाता है। नौकर भी उसकी नौकरी छोड़कर भाग गए, तो शारदा शर्मिंदा सी होती हुई हरिया के पास गई और बोली तुम कैसे इतना अच्छा सामान बना लेते थे। और कैसे तुम्हारी बिक्री हो जाती थी। मैं तो दुकान पर बैठी हूँ तो सारा सामान ही खराब हो जाता है।  तो हरिया बोला यह सब हरि इच्छा है चलो तुम दुकान पर मेरे साथ चलो मैं तुम्हें सब बताता हूँ पहले तुम अपने मन से अहंकार की पट्टी खोलो और मेरी आँखों से देखो यानी कि हरि इच्छा से देखो जब वह दुकान पर जाता है तो मिठाईयां बनाता है तो शारदा  देखती है कि जब वह मिठाइयां बना रहा है उसके हाथ के नीचे दो हाथ और है। जब वह कोई सौदा तोलता है तो तोलते तोलते उसके हाथों के नीचे तो हाथ और होते हैं। जब वह किसी से सौदे के पैसे लेता है तो पैसे लेते समय हरिया के हाथ के नीचे दो हाथ और होते हैं।
          शारदा एकदम से हैरान होकर चक्कर खाकर गिरते-गिरते बचती है और हरिया से पूछती है कि यह कैसी माया है यह दो हाथ तुम्हारे हाथ के नीचे किसके हैं तो हरिया बोला जब मैं छोटा था तो मेरी माँ ने मेरा नाम हरिया रखा था इसका मतलब हरी +आ (हरि आओ) और जब से हरी मेरे पास आए हैं तब से वह गए ही नहीं।
          यह दो हाथ तो उस हरि के हैं। यही सच्चा सौदा करते हैं। मैं तो सिर्फ एक जरिया हूँ। इसलिए मैं हर बात के साथ हरि इच्छा लगाता हूँ। क्योंकि उन्हीं की इच्छा से यह सब काम हो रहा है। शारदा यह सुनकर अपने पति के कदमों में गिर पड़ती है कहती है कि मैंने आप पर नहीं बल्कि उस हरी पर शक किया मुझे माफ कर दो। आज से मैं भी आपके साथ उस हरि की शरण में हूँ।
                   
🌹🙏🏻 *सुप्रभातम्* 🙏🏻🌹

Comments

Popular posts from this blog

खुश कैसे रहें

                         कैसे   रहें     खुश _एक बार एक अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे थे अचानक ही उन्होंने बच्चों की एक छोटी सी परीक्षा लेने की सोची । अध्यापक ने सब बच्चों से कहा कि सब लोग अपने अपने नाम की एक पर्ची बनायें । सभी बच्चों ने तेजी से अपने अपने नाम की पर्चियाँ बना लीं और टीचर ने वो सारी पर्चियाँ लेकर एक बड़े से डब्बे में डाल दीं अब सब बच्चों से कहा कि वो अपने अपने नाम की पर्चियां ढूंढे । फिर क्या था , सारे बच्चे डब्बे पे झपट पड़े और अपनी अपनी पर्चियां ढूंढने लगे और तेजी से ढूंढने के चक्कर में कुछ पर्चियां फट भी गयीं पर किसी को भी इतनी सारी पर्चियों में अपने नाम की पर्ची नहीं मिल पा रही थी_ _टीचर ने कहा – क्या हुआ किसी को अपने नाम की पर्ची मिली , सारे बच्चे मुँह लटकाये खड़े थे । टीचर हल्का सा मुस्कुराये और बोले – कोई बात नहीं , एक काम करो सारे लोग कोई भी एक पर्ची उठा लो और वो जिसके नाम की हो उसे दे दो । बस फिर क्या था , सारे बच्चों ने एक एक पर्ची उठा ली और जिसके नाम की थी आपस में एक दूसरे को दे ...

कौवा और हंस प्रवृति।।।।।

 *प्राचीन समय की बात है : एक शहर में दो ब्राह्मण पुत्र रहते थे, एक गरीब था..दूसरा अमीर*     *दोनों पड़ोसी थे. गरीब ब्राम्हण की पत्नी उसे रोज़ ताने देती और झगड़ती* *एकादशी के दिन गरीब ब्राह्मण पुत्र झगड़ों से तंग आकर जंगल की ओर चल पड़ता है, ये सोच कर कि जंगल में शेर या कोई जंगली जानवर उसे मार कर खा जायेगा, उसका पेट भर जायेगा और मरने से रोज की झिक- झिक से मुक्त हो जायेगा* *जंगल में पहुंचते ही उसे एक गुफ़ा नज़र आती है; वो उस गुफ़ा की तरफ़ जाता है..गुफ़ा में एक शेर सोया हुआ था और शेर की नींद में ख़लल न पड़े इसके लिये हंस का पहरा था* *हंस ज़ब दूर से ब्राह्मण पुत्र को आता देखता है तो चिंता में पड़कर सोचता है..ये ब्राह्मण आयेगा, शेर जागेगा और इसे मारकर खा जायेगा..एकादशी के दिन मुझे पाप लगेगा..इसे बचायें कैसे?* *उसे उपाय सूझता  है और वो शेर के भाग्य की तारीफ़ करते हुए कहता है..ओ जंगल के राजा! उठो,जागो आज आपके भाग खुले हैं, एकादशी के दिन खुद विप्र- देव आपके घर पधारे हैं, जल्दी उठें और इन्हें दक्षिणा दें; रवाना करें; आपका मोक्ष हो जायेगा..ये दिन दुबारा आपकी जिंदगी में शाय...

एक कथा

*🙏एक प्रेरक कथा🙏*               एक ब्राह्मण यात्रा करते-करते किसी नगर से गुजरा बड़े-बड़े महल एवं अट्टालिकाओं को देखकर ब्राह्मण भिक्षा माँगने गया.         किन्तु किसी ने भी उसे दो मुट्ठी अऩ्न नहीं दिया. आखिर दोपहर हो गयी. ब्राह्मण दुःखी होकर, अपने भाग्य को कोसता हुआ जा रहा थाः “कैसा मेरा दुर्भाग्य है. इतने बड़े नगर में मुझे खाने के लिए दो मुट्ठी अन्न तक न मिला. रोटी बना कर खाने के लिए, दो मुट्ठी आटा तक न मिला ! इतने में एक सिद्ध संत की निगाह उस पर पड़ी. उन्होंने ब्राह्मण की बड़बड़ाहट सुन ली. वे बड़े पहुँचे हुए संत थे. उन्होंने कहाः “ब्राह्मण  तुम मनुष्य से भिक्षा माँगो, पशु क्या जानें भिक्षा देना ?” ब्राह्मण दंग रह गया और कहने लगाः “हे महात्मन्  आप क्या कह रहे हैं ? बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं में रहने वाले मनुष्यों से ही मैंने भिक्षा माँगी है”. संतः “नहीं ब्राह्मण. मनुष्य शरीर में दिखने वाले वे लोग भीतर से मनुष्य नहीं हैं.       अभी भी वे पिछले जन्म के हिसाब ही जी रहे हैं. कोई शेर की योनी से आया है, ...