Skip to main content

कृष्ण की गोपियाँ

                              ।।।  कृष्ण की गोपियाँ ।।।

प्रभु श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ बहुत-सी लीलायें की हैं । श्री

कृष्ण गोपियों की मटकी फोड़ते और माखन चुराते और गोपियाँ

श्री कृष्ण का उलाहना लेकर यशोदा मैया के पास जातीं । ऐसा

बहुत बार हुआ ।

एक बार की बात है कि यशोदा मैया प्रभु श्री कृष्ण के उलाहनों से

तंग आ गयीं और छड़ी लेकर श्री कृष्ण की ओर दौड़ी । जब प्रभु ने

अपनी मैया को क्रोध में देखा तो वह अपना बचाव करने के लिए

भागने लगे ।

भागते-भागते श्री कृष्ण एक कुम्भार के पास पहुँचे । कुम्भार तो

अपने मिट्टी के घड़े बनाने में व्यस्त था । लेकिन जैसे ही कुम्भार ने

श्री कृष्ण को देखा तो वह बहुत प्रसन्न हुआ । कुम्भार जानता था

कि श्री कृष्ण साक्षात् परमेश्वर हैं । तब प्रभु ने कुम्भार से कहा

कि 'कुम्भार जी, आज मेरी मैया मुझ पर बहुत क्रोधित है । मैया

छड़ी लेकर मेरे पीछे आ रही है । भैया, मुझे कहीं छुपा लो ।'

तब कुम्भार ने श्री कृष्ण को एक बडे से मटके के नीचे छिपा दिया ।

कुछ ही क्षणों में मैया यशोदा भी वहाँ आ गयीं और कुम्भार से पूछने

लगी - 'क्यूँ रे, कुम्भार ! तूने मेरे कन्हैया को कहीं देखा है, क्या ?'

कुम्भार ने कह दिया - 'नहीं, मैया ! मैंने कन्हैया को नहीं देखा ।'

श्री कृष्ण ये सब बातें बडे से घड़े के नीचे छुपकर सुन रहे थे । मैया तो

वहाँ से चली गयीं ।

अब प्रभु श्री कृष्ण कुम्भार से कहते हैं - 'कुम्भार जी, यदि मैया चली

गयी हो तो मुझे इस घड़े से बाहर निकालो ।'

कुम्भार बोला - 'ऐसे नहीं, प्रभु जी ! पहले मुझे चौरासी लाख

यानियों के बन्धन से मुक्त करने का वचन दो ।'

भगवान मुस्कुराये और कहा - 'ठीक है, मैं तुम्हें चौरासी लाख

योनियों से मुक्त करने का वचन देता हूँ । अब तो मुझे बाहर निकाल

दो ।'

कुम्भार कहने लगा - 'मुझे अकेले नहीं, प्रभु जी ! मेरे परिवार के सभी

लोगों को भी चौरासी लाख योनियों के बन्धन से मुक्त करने का

वचन दोगे तो मैं आपको इस घड़े से बाहर निकालूँगा ।'

प्रभु जी कहते हैं - 'चलो ठीक है, उनको भी चौरासी लाख

योनियों के बन्धन से मुक्त होने का मैं वचन देता हूँ । अब तो मुझे घड़े

से बाहर निकाल दो ।'

अब कुम्भार कहता है - 'बस, प्रभु जी ! एक विनती और है । उसे भी

पूरा करने का वचन दे दो तो मैं आपको घड़े से बाहर निकाल दूँगा ।'

भगवान बोले - 'वो भी बता दे, क्या कहना चाहते हो ?'

कुम्भार कहने लगा - 'प्रभु जी ! जिस घड़े के नीचे आप छुपे हो, उसकी

मिट्टी मेरे बैलों के ऊपर लाद के लायी गयी है । मेरे इन बैलों को भी

चौरासी के बन्धन से मुक्त करने का वचन दो ।'

भगवान ने कुम्भार के प्रेम पर प्रसन्न होकर उन बैलों को भी

चौरासी के बन्धन से मुक्त होने का वचन दिया ।'

प्रभु बोले - 'अब तो तुम्हारी सब इच्छा पूरी हो गयी, अब तो मुझे

घड़े से बाहर निकाल दो ।'

तब कुम्भार कहता है - 'अभी नहीं, भगवन ! बस, एक अन्तिम इच्छा

और है । उसे भी पूरा कर दीजिये और वो ये है - जो भी प्राणी हम

दोनों के बीच के इस संवाद को सुनेगा, उसे भी आप चौरासी लाख

योनियों के बन्धन से मुक्त करोगे । बस, यह वचन दे दो तो मैं आपको

इस घड़े से बाहर निकाल दूँगा ।'

कुम्भार की प्रेम भरी बातों को सुन कर प्रभु श्री कृष्ण बहुत खुश

हुए और कुम्भार की इस इच्छा को भी पूरा करने का वचन दिया ।

फिर कुम्भार ने बाल श्री कृष्ण को घड़े से बाहर निकाल दिया ।

उनके चरणों में साष्टांग प्रणाम किया । प्रभु जी के चरण धोये और

चरणामृत पीया । अपनी पूरी झोंपड़ी में चरणामृत का छिड़काव

किया और प्रभु जी के गले लगकर इतना रोये क़ि प्रभु में ही विलीन

हो गये ।

जरा सोच करके देखिये, जो बाल श्री कृष्ण सात कोस लम्बे-चौड़े

गोवर्धन पर्वत को अपनी इक्क्नी अंगुली पर उठा सकते हैं, तो क्या

वो एक घड़ा नहीं उठा सकते थे ।

लेकिन बिना प्रेम रीझे नहीं नटवर नन्द किशोर । कोई कितने भी

यज्ञ करे, अनुष्ठान करे, कितना भी दान करे, चाहे कितनी भी

भक्ति करे, लेकिन जब तक मन में प्राणी मात्र के लिए प्रेम नहीं

होगा, प्रभु श्री कृष्ण मिल नहीं सकते ।

🙏🏻🙏🏻!! जय श्री राधे।।।।।

Comments

Popular posts from this blog

खुश कैसे रहें

                         कैसे   रहें     खुश _एक बार एक अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे थे अचानक ही उन्होंने बच्चों की एक छोटी सी परीक्षा लेने की सोची । अध्यापक ने सब बच्चों से कहा कि सब लोग अपने अपने नाम की एक पर्ची बनायें । सभी बच्चों ने तेजी से अपने अपने नाम की पर्चियाँ बना लीं और टीचर ने वो सारी पर्चियाँ लेकर एक बड़े से डब्बे में डाल दीं अब सब बच्चों से कहा कि वो अपने अपने नाम की पर्चियां ढूंढे । फिर क्या था , सारे बच्चे डब्बे पे झपट पड़े और अपनी अपनी पर्चियां ढूंढने लगे और तेजी से ढूंढने के चक्कर में कुछ पर्चियां फट भी गयीं पर किसी को भी इतनी सारी पर्चियों में अपने नाम की पर्ची नहीं मिल पा रही थी_ _टीचर ने कहा – क्या हुआ किसी को अपने नाम की पर्ची मिली , सारे बच्चे मुँह लटकाये खड़े थे । टीचर हल्का सा मुस्कुराये और बोले – कोई बात नहीं , एक काम करो सारे लोग कोई भी एक पर्ची उठा लो और वो जिसके नाम की हो उसे दे दो । बस फिर क्या था , सारे बच्चों ने एक एक पर्ची उठा ली और जिसके नाम की थी आपस में एक दूसरे को दे ...

कौवा और हंस प्रवृति।।।।।

 *प्राचीन समय की बात है : एक शहर में दो ब्राह्मण पुत्र रहते थे, एक गरीब था..दूसरा अमीर*     *दोनों पड़ोसी थे. गरीब ब्राम्हण की पत्नी उसे रोज़ ताने देती और झगड़ती* *एकादशी के दिन गरीब ब्राह्मण पुत्र झगड़ों से तंग आकर जंगल की ओर चल पड़ता है, ये सोच कर कि जंगल में शेर या कोई जंगली जानवर उसे मार कर खा जायेगा, उसका पेट भर जायेगा और मरने से रोज की झिक- झिक से मुक्त हो जायेगा* *जंगल में पहुंचते ही उसे एक गुफ़ा नज़र आती है; वो उस गुफ़ा की तरफ़ जाता है..गुफ़ा में एक शेर सोया हुआ था और शेर की नींद में ख़लल न पड़े इसके लिये हंस का पहरा था* *हंस ज़ब दूर से ब्राह्मण पुत्र को आता देखता है तो चिंता में पड़कर सोचता है..ये ब्राह्मण आयेगा, शेर जागेगा और इसे मारकर खा जायेगा..एकादशी के दिन मुझे पाप लगेगा..इसे बचायें कैसे?* *उसे उपाय सूझता  है और वो शेर के भाग्य की तारीफ़ करते हुए कहता है..ओ जंगल के राजा! उठो,जागो आज आपके भाग खुले हैं, एकादशी के दिन खुद विप्र- देव आपके घर पधारे हैं, जल्दी उठें और इन्हें दक्षिणा दें; रवाना करें; आपका मोक्ष हो जायेगा..ये दिन दुबारा आपकी जिंदगी में शाय...

एक कथा

*🙏एक प्रेरक कथा🙏*               एक ब्राह्मण यात्रा करते-करते किसी नगर से गुजरा बड़े-बड़े महल एवं अट्टालिकाओं को देखकर ब्राह्मण भिक्षा माँगने गया.         किन्तु किसी ने भी उसे दो मुट्ठी अऩ्न नहीं दिया. आखिर दोपहर हो गयी. ब्राह्मण दुःखी होकर, अपने भाग्य को कोसता हुआ जा रहा थाः “कैसा मेरा दुर्भाग्य है. इतने बड़े नगर में मुझे खाने के लिए दो मुट्ठी अन्न तक न मिला. रोटी बना कर खाने के लिए, दो मुट्ठी आटा तक न मिला ! इतने में एक सिद्ध संत की निगाह उस पर पड़ी. उन्होंने ब्राह्मण की बड़बड़ाहट सुन ली. वे बड़े पहुँचे हुए संत थे. उन्होंने कहाः “ब्राह्मण  तुम मनुष्य से भिक्षा माँगो, पशु क्या जानें भिक्षा देना ?” ब्राह्मण दंग रह गया और कहने लगाः “हे महात्मन्  आप क्या कह रहे हैं ? बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं में रहने वाले मनुष्यों से ही मैंने भिक्षा माँगी है”. संतः “नहीं ब्राह्मण. मनुष्य शरीर में दिखने वाले वे लोग भीतर से मनुष्य नहीं हैं.       अभी भी वे पिछले जन्म के हिसाब ही जी रहे हैं. कोई शेर की योनी से आया है, ...