Skip to main content

सच्ची इवादत।

                           *सच्ची इबादत*


*एक समय की बात है*, हजरत मुउईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के बाहर कुछ अन्धें भिखारी अपने अन्धेंपन की दुहाई देकर भीख माँग रहे थे !   तभी वहाँ से औरंगजेब का लश्कर गुजर रहा था ।   उसने अन्धें भिखारीयों से कहाँ क्यों रो रहे हो तो इस पर भिखारियों ने कहाँ *हुजूर हम अन्धें है ! अल्लाह ने हम गरीबों की आँखों की रोशनी छीन ली है !*  आप हम पर दया करके कुछ दे दें !   *इस पर औरंगजेब ने कहा कि तुम दरगाह पर अपनी आँखों के ठीक होने की दुआ माँगों ! इस पर भिखारियों ने कहा हुजूर हर रोज माँगते है ! मगर मंजूर नहीं होती है !  औरंगजेब ने कहा कि मैं अभी थोड़ी देर बाद वापस आ रहा हुँ और तब तक तुम दरगाह पर अपनी आँखों की रोशनी के लिए दुआ करों ।  अगर तुम्हारी आँखों की रोशनी वापिस नहीं आई तो मैं तुम सब के सिर कलम कर दुंगा, इतना कह कर औरंगजेब वहाँ से चला गया !*         


अन्धें भिखारी और जोर जोर से रोने लगे और कहने लगें, हजरत एक तो पहले ही हमारी आँखों में रोशनी नहीं थी !  उपर से औरंगजेब ने हम पर यह फत्वा जारी कर दिया है !  *यह कैसा ईन्साफ है तेरा,,,,,,,,,,क्या आपको हमारी यह दशा देखकर रहम् नहीं आता ।  '''ए अल्लाह मदद कर"' ''''रहम कर''' 'या "गरीब नवाज मदद कर''',' इतने में किसी गैबी शक्ति ने उन सब भिखारियों की आँखों को रोशनी दे दी !!  यह करामात देख कर भिखारियों की खुशी का ठिकाना न रहा !!  थोड़ी देर बाद जब औरंगजेब वापिस आया तो सब भिखारियों की आँखों की रोशनी देखकर हैरान हो गया और सब भिखारियों को सजाए मौत से बरी कर दिया !* 


इस साखी में औरंगजेब की क्रुरता भी है !!  हजरत मुउईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की करामात भी है !  *मगर एक छिपी हुई शिक्षा भी है !  वो यह है कि अँधें भिखारी हर रोज दरगाह पर अपनी आँखों के लिए दुआ पड़ते थे !! मगर उनकी दुआ मे एकाग्रता नहीँ थी,  कशिश नही थी !  इसलिए मंजुर नहीं होती थी ! मगर जब उनको अपनी मौत का डर हुआ और लगा कि औरंगजेब रूपी काल उनके सिर पर खड़ा है तो उन्होंने बड़ी एकाग्रता के साथ दुआ पड़ी और मन्जूर भी हो गई! !* 


हम सब सत्संगियों के सिमरन में भी यही कमी है !  *हम अपनी मौत को आगे नहीं रखते है !  यह नहीं सोचते है कि यह हमारा आखिरी दिन है, यह हमारा आखिरी श्वास है, एकाग्रचित नहीं हो पाते है और कुछ दुनियां के आशिक होते है, कहते है सिमरन नहीं होता है यह बहुत कठिन है !  गुरू साहिब कहते है मरने के बाद तुझ पर कैसी मुसीबत आने वाली है, तुम्हें इसका अंदाजा ही नहीं है !!* 


*सो सिमरन करो ,,,, सिमरन करो ,,,,,, सिमरन करो ,,,,,*


*मन में दुनियां के ख्याल लेकर की गयी इबादत सच्ची इबादत नहीं है ! परमात्मा की इबादत तो ऐसी होनी चाहिए कि दुनिया के सब ख्याल, नीचे बैठ जाए और सिर्फ सिमरन, सिमरन, भजन सिमरन ही होना चाहिए ।*


Comments

Popular posts from this blog

खुश कैसे रहें

                         कैसे   रहें     खुश _एक बार एक अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे थे अचानक ही उन्होंने बच्चों की एक छोटी सी परीक्षा लेने की सोची । अध्यापक ने सब बच्चों से कहा कि सब लोग अपने अपने नाम की एक पर्ची बनायें । सभी बच्चों ने तेजी से अपने अपने नाम की पर्चियाँ बना लीं और टीचर ने वो सारी पर्चियाँ लेकर एक बड़े से डब्बे में डाल दीं अब सब बच्चों से कहा कि वो अपने अपने नाम की पर्चियां ढूंढे । फिर क्या था , सारे बच्चे डब्बे पे झपट पड़े और अपनी अपनी पर्चियां ढूंढने लगे और तेजी से ढूंढने के चक्कर में कुछ पर्चियां फट भी गयीं पर किसी को भी इतनी सारी पर्चियों में अपने नाम की पर्ची नहीं मिल पा रही थी_ _टीचर ने कहा – क्या हुआ किसी को अपने नाम की पर्ची मिली , सारे बच्चे मुँह लटकाये खड़े थे । टीचर हल्का सा मुस्कुराये और बोले – कोई बात नहीं , एक काम करो सारे लोग कोई भी एक पर्ची उठा लो और वो जिसके नाम की हो उसे दे दो । बस फिर क्या था , सारे बच्चों ने एक एक पर्ची उठा ली और जिसके नाम की थी आपस में एक दूसरे को दे ...

कौवा और हंस प्रवृति।।।।।

 *प्राचीन समय की बात है : एक शहर में दो ब्राह्मण पुत्र रहते थे, एक गरीब था..दूसरा अमीर*     *दोनों पड़ोसी थे. गरीब ब्राम्हण की पत्नी उसे रोज़ ताने देती और झगड़ती* *एकादशी के दिन गरीब ब्राह्मण पुत्र झगड़ों से तंग आकर जंगल की ओर चल पड़ता है, ये सोच कर कि जंगल में शेर या कोई जंगली जानवर उसे मार कर खा जायेगा, उसका पेट भर जायेगा और मरने से रोज की झिक- झिक से मुक्त हो जायेगा* *जंगल में पहुंचते ही उसे एक गुफ़ा नज़र आती है; वो उस गुफ़ा की तरफ़ जाता है..गुफ़ा में एक शेर सोया हुआ था और शेर की नींद में ख़लल न पड़े इसके लिये हंस का पहरा था* *हंस ज़ब दूर से ब्राह्मण पुत्र को आता देखता है तो चिंता में पड़कर सोचता है..ये ब्राह्मण आयेगा, शेर जागेगा और इसे मारकर खा जायेगा..एकादशी के दिन मुझे पाप लगेगा..इसे बचायें कैसे?* *उसे उपाय सूझता  है और वो शेर के भाग्य की तारीफ़ करते हुए कहता है..ओ जंगल के राजा! उठो,जागो आज आपके भाग खुले हैं, एकादशी के दिन खुद विप्र- देव आपके घर पधारे हैं, जल्दी उठें और इन्हें दक्षिणा दें; रवाना करें; आपका मोक्ष हो जायेगा..ये दिन दुबारा आपकी जिंदगी में शाय...

एक कथा

*🙏एक प्रेरक कथा🙏*               एक ब्राह्मण यात्रा करते-करते किसी नगर से गुजरा बड़े-बड़े महल एवं अट्टालिकाओं को देखकर ब्राह्मण भिक्षा माँगने गया.         किन्तु किसी ने भी उसे दो मुट्ठी अऩ्न नहीं दिया. आखिर दोपहर हो गयी. ब्राह्मण दुःखी होकर, अपने भाग्य को कोसता हुआ जा रहा थाः “कैसा मेरा दुर्भाग्य है. इतने बड़े नगर में मुझे खाने के लिए दो मुट्ठी अन्न तक न मिला. रोटी बना कर खाने के लिए, दो मुट्ठी आटा तक न मिला ! इतने में एक सिद्ध संत की निगाह उस पर पड़ी. उन्होंने ब्राह्मण की बड़बड़ाहट सुन ली. वे बड़े पहुँचे हुए संत थे. उन्होंने कहाः “ब्राह्मण  तुम मनुष्य से भिक्षा माँगो, पशु क्या जानें भिक्षा देना ?” ब्राह्मण दंग रह गया और कहने लगाः “हे महात्मन्  आप क्या कह रहे हैं ? बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं में रहने वाले मनुष्यों से ही मैंने भिक्षा माँगी है”. संतः “नहीं ब्राह्मण. मनुष्य शरीर में दिखने वाले वे लोग भीतर से मनुष्य नहीं हैं.       अभी भी वे पिछले जन्म के हिसाब ही जी रहे हैं. कोई शेर की योनी से आया है, ...