Skip to main content

हजरत_जनून_जी

                        #हजरत_जनून_जी#


एक बार जिज्ञासु हजरत जनून के पास आया और आश्रम में सेवा करने लगा I उसको सेवा करते 6 वर्ष बीत गये परनतु हजरत जनुन ने उस व्यक्ति से उसका नाम भी न पुछा I एक दिन हजरत जनुन ने उस व्यक्ति को अपने पास बुलाया और उसका नाम और उसके आने कारण पुछा I उसने अर्ज किया की कि हुजुर मै आपके आश्रम मे पिछले 6 वर्ष से रह रहा हु I मै हुजुर के पास नाम प्राप्ती के लिए हजिर हुआ हु I आप ने कहा कि आप ने कभी कहा नही वह बोला आप ने पुछा नही और मैने कहा नही आप मेरे उपर अब कृपा करे और अपनी शरण में ले, हजरत ने उसको उसको एक लोहे कि संदूकची दी कि इसको ले जाओ और नील नदी के दूसरी पार मेरे मुरशिद रहते है, उनको दे आओ I जब आप वापस आओगे तो आपको नाम कि बख्शीश करेंगे I उन्होंने यह भी कहा कि संदूकची में ताला नहीं लगा परन्तु आप इसको खोलना नहीं और किसी भी हालत इसको उनकी खिदमत में पंहुचा दे I वह ले कर चल दिया I रास्ते में मन ने जोर मारा कि इसको खोल कर देखो फिर ख्याल भी आया कि हजरत ने मना किया था I यह लड़ाई बराबर चलती रही अंत में वह नील नदी के किंदरे पंहुचा I किश्ती का इन्तजार करने लगा फिर मन ने जोर मारा कि यह तो कोई नहीं देख रहा I अंत में उसने उस संदूकची को खोल ही लिया I जेसे ही उसने खोला उस में से एक चुहिया निकल के भार भाग गई I वह देखता ही रह गया I इसके अतिरिक्त संदूकची में कुछ न था I अंत में वह संदूकची ले कर मुरशिद के पास पंहुचा और संदूकची पेश कर दी I उन्होंने संदूकची खोली और उसको देखा और उसको वेसे ही लौटा दी कि अब इसको हजरत जनून को वापस कर दो I वह लेके वापस आ गया कि उन्होंने तो कुछ भी नहीं कहा शायद मालूम ही न था I आप वापस आए और संदूकची हजरत के सामने रख दी हजरत ने उसे खोला उसमे एक पर्चा पड़ा था I वह आदमी हैरान हुआ कि इस में तो कुछ भी न था और मुरशिद ने भी इसमें कुछ नहीं रखा I यह पर्चा कहा से आया हजरत जनुन ने वह पर्चा उस आदमी को दिया कि इसको पढो I उसमें लिखा था कि इसको नाम की बख्शीश न करना, क्योंकि अभी यह मन के कहे चल रहा है I और यह इस योग्य नहीं कि, इसको इतनी ऊँची दौलत दी जाए.


सभी को मेरी तरफ से प्रेम भरी राधा स्वामीजी।भजन सुमिरन जरूरी करें दुनिया के काम तो कभी समाप्त नहीं होंगे और कार्य के साथ परमार्थी बातें जरूर पढ़ें ।सेवा सत्संग और भजन सुमिरन को हमेशा पहले दे।ये जीवन फिर नहीं मिलना इसका फायदा उठाऐ।आप किस्मत वाले है कि आपको जिन्दा शब्द गुरू मिला है जो सदैव हम सभी की सम्भाल करता है। और हम हैं जो गुरू का हुक्म नहीं मानते।गुरू को एक सधारण मनुष्य समझते है।वो कुल मालिक है और हमें अपने असली घर ले जानें हेतु ही इस मानव चोला धारण कर हम से भजन, सुमिरन, सेवा ,सत्संग करवा कर अपने निज घर ले जाने इस धरती पर हम जैसे जीवों को चिताने आऐ है गुरू की कद्र और विश्वास करो.


*Jounery Of Soul*

Comments

Popular posts from this blog

खुश कैसे रहें

                         कैसे   रहें     खुश _एक बार एक अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे थे अचानक ही उन्होंने बच्चों की एक छोटी सी परीक्षा लेने की सोची । अध्यापक ने सब बच्चों से कहा कि सब लोग अपने अपने नाम की एक पर्ची बनायें । सभी बच्चों ने तेजी से अपने अपने नाम की पर्चियाँ बना लीं और टीचर ने वो सारी पर्चियाँ लेकर एक बड़े से डब्बे में डाल दीं अब सब बच्चों से कहा कि वो अपने अपने नाम की पर्चियां ढूंढे । फिर क्या था , सारे बच्चे डब्बे पे झपट पड़े और अपनी अपनी पर्चियां ढूंढने लगे और तेजी से ढूंढने के चक्कर में कुछ पर्चियां फट भी गयीं पर किसी को भी इतनी सारी पर्चियों में अपने नाम की पर्ची नहीं मिल पा रही थी_ _टीचर ने कहा – क्या हुआ किसी को अपने नाम की पर्ची मिली , सारे बच्चे मुँह लटकाये खड़े थे । टीचर हल्का सा मुस्कुराये और बोले – कोई बात नहीं , एक काम करो सारे लोग कोई भी एक पर्ची उठा लो और वो जिसके नाम की हो उसे दे दो । बस फिर क्या था , सारे बच्चों ने एक एक पर्ची उठा ली और जिसके नाम की थी आपस में एक दूसरे को दे ...

कौवा और हंस प्रवृति।।।।।

 *प्राचीन समय की बात है : एक शहर में दो ब्राह्मण पुत्र रहते थे, एक गरीब था..दूसरा अमीर*     *दोनों पड़ोसी थे. गरीब ब्राम्हण की पत्नी उसे रोज़ ताने देती और झगड़ती* *एकादशी के दिन गरीब ब्राह्मण पुत्र झगड़ों से तंग आकर जंगल की ओर चल पड़ता है, ये सोच कर कि जंगल में शेर या कोई जंगली जानवर उसे मार कर खा जायेगा, उसका पेट भर जायेगा और मरने से रोज की झिक- झिक से मुक्त हो जायेगा* *जंगल में पहुंचते ही उसे एक गुफ़ा नज़र आती है; वो उस गुफ़ा की तरफ़ जाता है..गुफ़ा में एक शेर सोया हुआ था और शेर की नींद में ख़लल न पड़े इसके लिये हंस का पहरा था* *हंस ज़ब दूर से ब्राह्मण पुत्र को आता देखता है तो चिंता में पड़कर सोचता है..ये ब्राह्मण आयेगा, शेर जागेगा और इसे मारकर खा जायेगा..एकादशी के दिन मुझे पाप लगेगा..इसे बचायें कैसे?* *उसे उपाय सूझता  है और वो शेर के भाग्य की तारीफ़ करते हुए कहता है..ओ जंगल के राजा! उठो,जागो आज आपके भाग खुले हैं, एकादशी के दिन खुद विप्र- देव आपके घर पधारे हैं, जल्दी उठें और इन्हें दक्षिणा दें; रवाना करें; आपका मोक्ष हो जायेगा..ये दिन दुबारा आपकी जिंदगी में शाय...

एक कथा

*🙏एक प्रेरक कथा🙏*               एक ब्राह्मण यात्रा करते-करते किसी नगर से गुजरा बड़े-बड़े महल एवं अट्टालिकाओं को देखकर ब्राह्मण भिक्षा माँगने गया.         किन्तु किसी ने भी उसे दो मुट्ठी अऩ्न नहीं दिया. आखिर दोपहर हो गयी. ब्राह्मण दुःखी होकर, अपने भाग्य को कोसता हुआ जा रहा थाः “कैसा मेरा दुर्भाग्य है. इतने बड़े नगर में मुझे खाने के लिए दो मुट्ठी अन्न तक न मिला. रोटी बना कर खाने के लिए, दो मुट्ठी आटा तक न मिला ! इतने में एक सिद्ध संत की निगाह उस पर पड़ी. उन्होंने ब्राह्मण की बड़बड़ाहट सुन ली. वे बड़े पहुँचे हुए संत थे. उन्होंने कहाः “ब्राह्मण  तुम मनुष्य से भिक्षा माँगो, पशु क्या जानें भिक्षा देना ?” ब्राह्मण दंग रह गया और कहने लगाः “हे महात्मन्  आप क्या कह रहे हैं ? बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं में रहने वाले मनुष्यों से ही मैंने भिक्षा माँगी है”. संतः “नहीं ब्राह्मण. मनुष्य शरीर में दिखने वाले वे लोग भीतर से मनुष्य नहीं हैं.       अभी भी वे पिछले जन्म के हिसाब ही जी रहे हैं. कोई शेर की योनी से आया है, ...