Skip to main content

नकारात्मक सोच

*🔥कर्म का फल🔥*                                 *एक राजा हाथी पर बैठकर अपने राज्य का भ्रमण कर रहा था।अचानक वह एक दुकान के सामने रुका और अपने मंत्री से कहा- "मुझे नहीं पता क्यों, पर मैं इस दुकान के स्वामी को फाँसी देना चाहता हूँ।"*
*यह सुनकर मंत्री को बहुत दु:ख हुआ। लेकिन जब तक वह राजा से कोई कारण पूछता, तब तक राजा आगे बढ़ गया।*
*अगले दिन, मंत्री उस दुकानदार से मिलने के लिए एक साधारण नागरिक के वेष में उसकी दुकान पर पहुँचा। उसने दुकानदार से ऐसे ही पूछ लिया कि उसका व्यापार कैसा चल रहा है? दुकानदार चंदन की लकड़ी बेचता था। उसने बहुत दुखी होकर बताया कि मुश्किल से ही उसे कोई ग्राहक मिलता है। लोग उसकी दुकान पर आते हैं, चंदन को सूँघते हैं और चले जाते हैं। वे चंदन कि गुणवत्ता की प्रशंसा भी करते हैं, पर ख़रीदते कुछ नहीं। अब उसकी आशा केवल इस बात पर टिकी है कि राजा जल्दी ही मर जाएगा। उसकी अन्त्येष्टि के लिए बड़ी मात्रा में चंदन की लकड़ी खरीदी जाएगी। वह आसपास अकेला चंदन की लकड़ी का दुकानदार था, इसलिए उसे पक्का विश्वास था कि राजा के मरने पर उसके दिन बदलेंगे।*
*अब मंत्री की समझ में आ गया कि राजा उसकी दुकान के सामने क्यों रुका था और क्यों दुकानदार को मार डालने की इच्छा व्यक्त की थी। शायद दुकानदार के नकारात्मक विचारों की तरंगों ने राजा पर वैसा प्रभाव डाला था, जिसने उसके बदले में दुकानदार के प्रति अपने अन्दर उसी तरह के नकारात्मक विचारों का अनुभव किया था।*
*बुद्धिमान मंत्री ने इस विषय पर कुछ क्षण तक विचार किया। फिर उसने अपनी पहचान और पिछले दिन की घटना बताये बिना कुछ चन्दन की लकड़ी ख़रीदने की इच्छा व्यक्त की। दुकानदार बहुत खुश हुआ। उसने चंदन को अच्छी तरह कागज में लपेटकर मंत्री को दे दिया।*
*जब मंत्री महल में लौटा तो वह सीधा दरबार में गया जहाँ राजा बैठा हुआ था और सूचना दी कि चंदन की लकड़ी के दुकानदार ने उसे एक भेंट भेजी है। राजा को आश्चर्य हुआ। जब उसने बंडल को खोला तो उसमें सुनहरे रंग के श्रेष्ठ चंदन की लकड़ी और उसकी सुगंध को देखकर बहुत प्रसन्न हुआ। प्रसन्न होकर उसने चंदन के व्यापारी के लिए कुछ सोने के सिक्के भिजवा दिये। राजा को यह सोचकर अपने हृदय में बहुत खेद हुआ कि उसे दुकानदार को मारने का अवांछित विचार आया था।*
*जब दुकानदार को राजा से सोने के सिक्के प्राप्त हुए, तो वह भी आश्चर्यचकित हो गया। वह राजा के गुण गाने लगा जिसने सोने के सिक्के भेजकर उसे ग़रीबी के अभिशाप से बचा लिया था। कुछ समय बाद उसे अपने उन कलुषित विचारों की याद आयी जो वह राजा के प्रति सोचा करता था। उसे अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ऐसे नकारात्मक विचार करने पर बहुत पश्चात्ताप हुआ।*
*यदि हम दूसरे व्यक्तियों के प्रति अच्छे और दयालु विचार रखेंगे, तो वे सकारात्मक विचार हमारे पास अनुकूल रूप में ही लौटेंगे। लेकिन यदि हम बुरे विचारों को पालेंगे, तो वे विचार हमारे पास उसी रूप में लौटेंगे।*

*"कर्म क्या है?"*

*"हमारे शब्द, हमारे कार्य, हमारी भावनायें, हमारी गतिविधियाँ.।"*

*" हमारे विचार ही हमारे कर्म हैं।"*.

Comments

Popular posts from this blog

Wheatgrass juice Benifits

                    ÷  Wheatgrass benifits÷                                        WHEATGRASS IS intense. And so is this list of fifty reasons get this powerful living green liquid straight into your belly. Doctors Brian and Anna Maria Clement of the Hippocrates Health Institue are some of the leading voices in the field of natural healing. Just like a shot of fresh wheatgrass, these doctors will give it to you straight. If you’re looking for real, hard-core natural healing guidance we suggest you take the time to check out what they’re doing down in Florida. Wheatgrass therapy is a practice the Clements highly recommend. Here are fifty reasons to drink wheatgrass that could convince even the most grass-averse reader to throw back a green glassful. Take a gander at these tips – and take note of our favorite way to take the shot: ...

आरोग्य जीवन कैसे जियें

                                 🍃 Arogya 🍃                                       स्वस्थ रहें                                       ------------- 1-- 90 प्रतिशत रोग केवल पेट से होते हैं। पेट में कब्ज नहीं रहना चाहिए। अन्यथा रोगों की कभी कमी नहीं रहेगी। 2-- कुल 13 अधारणीय वेग हैं | 3--160 रोग केवल मांसाहार से होते है | 4-- 103 रोग भोजन के बाद जल पीने से होते हैं। भोजन के 1 घंटे बाद ही जल पीना चाहिये। 5-- 80 रोग चाय पीने से होते हैं। 6-- 48 रोग ऐलुमिनियम के बर्तन या कुकर के खाने से होते हैं। 7-- शराब, कोल्डड्रिंक और चाय के सेवन से हृदय रोग होता है। 8-- अण्डा खाने से हृदयरोग, पथरी और गुर्दे खराब होते हैं। 9-- ठंडे जल (फ्रिज) और आइसक्रीम से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है। 10-- मैगी, गुटका, शराब, सूअर का मा...

इंसान की पुकार

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 *मीरा जी जब भगवान कृष्ण के लिए गाती थी, तो भगवान बड़े ध्यान से सुनते थे। सूरदास जी जब पद गाते थे, तब भी भगवान सुनते थे। और कहाँ तक कहूँ, कबीर जी ने तो यहाँ तक कह दिया-* *"चींटी के पग नूपुर बाजे" वह भी भगवान सुनता है।* *एक चींटी कितनी छोटी होती है, अगर उसके पैरों में भी घुंघरू बाँध दे तो उसकी आवाज को भी भगवान सुनते है। यदि आपको लगता है, की आपकी पुकार भगवान नहीं सुन रहे तो ये आपका वहम है या फिर आपने भगवान के स्वभाव को नहीं जाना।* *कभी प्रेम से उनको पुकारो तो सही, कभी उनकी याद में आंसू गिराओ तो सही। मैं तो यहाँ तक कह सकता हूं की केवल भगवान ही है जो आपकी बात को सुनता है।* *एक छोटी सी कथा संत बताते है:* *एक भगवान जी के भक्त हुए थे, उन्होंने 20 साल तक लगातार भगवत गीता जी का पाठ किया। अंत में भगवान ने उनकी परिक्षा लेते हुऐ कहा, अरे भक्त! तू सोचता है की मैं तेरे गीता के पाठ से खुश हूँ, तो ये तेरा वहम है।* *मैं तेरे पाठ से बिलकुल भी प्रसन्न नही हुआ। जैसे ही भक्त ने सुना तो वो नाचने लगा, और झूमने लगा।* *भगवान ने बोला, अरे! मैंने कहा की मैं तेरे पाठ कर...